पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हाथीबड़कला में 21वीं सदी के कौशल विकास पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट से श्री दलवीर भंडारी जी और बठिंडा से श्री दिनेश जी ने छात्रों को कौशल विकास में अनुशासन एवं नशा मुक्त जीवन के महत्व पर रोचक जानकारियां साझा की।

ये भी पढ़ें:  बीजेपी विधायक की गाड़ी को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों में नशा मुक्ति, पीर प्रेशर, और जीवन में अनुशासन के महत्व को समझाना था। भंडारी जी और श्री दिनेश जी ने छात्रों को बताया कि कैसे वे एक संतुलित और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं, और किस प्रकार जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सही दिशा में काम करना आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को यह भी समझाया कि गुरु की शिक्षाएं जीवन में सफलता की कुंजी होती हैं।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन

इस कार्यशाला के दौरान छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने सवाल पूछे, जिससे यह सत्र अत्यधिक संवादात्मक और प्रभावी बना।

विद्यालय के प्राचार्य श्री मयंक शर्मा ने इस कार्यशाला की महत्ता को स्वीकार करते हुए इसे छात्रों के समग्र विकास के लिए एक आवश्यक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को जीवन की सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

ये भी पढ़ें:  एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस

कार्यशाला के समापन पर छात्रों ने इसका भरपूर लाभ उठाने का संकल्प लिया, और इसके माध्यम से जीवन में बेहतर निर्णय लेने और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *