केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 भारतीय सर्वेक्षण विभाग हाथीबड़कला देहरादून के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का वेतन 3 महीने से सर्वे आफ इंडिया द्वारा जारी नहीं किया गया है केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 भारतीय सर्वेक्षण विभाग देहरादून के परियोजना के अंतर्गत आता है इसलिए यहां के सभी कर्मचारियों का वेतन सर्वे आफ इंडिया को ही देने होते हैं जो कि समय-समय पर बाधित होते रहता है कर्मचारी अपने दैनिक जीवन के खर्चों तथा अन्य ऋणों का भुगतान करने में असमर्थ हो रहे हैं तथा बहुत परेशान है इसका निराकरण के लिए कर्मचारियों ने अपने शिक्षक संघ तथा अधिकारियों को भी अवगत कराया है लेकिन किसी तरह का कोई हल निकलता नजर नहीं आ रहा है केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग द्वारा अप्रैल माह का वेतन में ऋण के रूप में दिया गया जो कि 15 मई को मिली। अभी 2 महीने से कोई धनराशि कर्मचारियों को नहीं मिली है जिसे सभी कर्मचारी और शिक्षक आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं शिक्षक प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह भण्डारी ने बताया कि इससे सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों में रोष व्याप्त है और शीघ्र समाधान न होने पर न्यायालय की शरण में जाने को विवश होंगे
