एलपीजी सिलेंडर में रात भर रिसाव तथा बिजली के तारों से हुई स्पार्किंग के कारण ब्लास्ट होना आया प्रकाश में कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि महंत इंद्रेश अस्पताल के पीछे टपरी, पूर्वी पटेलनगर में एक घर में ब्लास्ट हुआ है, जिस में पाँच लोग घायल हो गए है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर मय फोर्स के मौके पर पहुँचे। मौके पर दो व्यस्क और तीन बच्चे झुलसे हुए थे, जिन्हें 108 के माध्यम से दून अस्पताल भिजवाया गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम व BDS टीम को भी जांच हेतु बुलाया गया तो प्रकाश में आया कि एक छोटे से कमरे में घायल विजय साहू अपने बच्चों सहित रहता था। रात्रि से कमरे के खिड़की दरवाजे पूरी तरह से बंद थे। उसी कमरे में खाने के गैस सिलिंडर चूल्हा लगा हुआ है, जिसमे से रात्रि से धीरे धीरे गैस रिसाव होता रहा और सुबह 6:45 बजे के आस पास बिजली के स्विच में लगी नंगी तार में हल्की सी स्पार्किंग होने पर कमरे में गैस में आग लग गई और धमाका हुआ, जिस कारण परिवारजन झुलस गए और एक दीवार का हिस्सा व दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हों गया। फ़ॉरेंसिक जांच में घटना का कारण LPG रिसाव व घायलों की चोट का कारण LPG Flame Burn आया है।

ये भी पढ़ें:  काग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से मुलाकात कर उन्हें पूरे प्रकरणों की जानकारी दी तथा दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की

घायलो का इलाज दून अस्पताल में जारी है।

घायलो का विवरण

1- विजय साहू पुत्र अशरफी लाल निवासी ग्राम असहीपुर थाना व जिला बलरामपुर उत्तर प्रदेश हाल टपरी थाना पटेलनगर देहरादून उम्र – 38 वर्ष
2- श्रीमती सुनीता पत्नी विजय साहू उम्र – 35 वर्ष
3- अमर उम्र 11 साल
4- सनी उम्र – 8 वर्ष
5- ⁠अनामिका – 8 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *