जखोली विकासखंड के धारकुंडी बांगर में बीती रात भारी वर्षा के बीच भूस्खलन से 16 कमरे व दुकाने बह कर लस्तर नदी में समा गई है। गनीमत रही की जिस वक्त यह घटना हुई उस समय परिवारजन मकान से बाहर निकल गये थे। हालांकि मकान के अंदर का सामान भी लस्तर नदी में समा गया। पीडित बैशाख सिंह ने प्रशासन से और सरकार से क्षतिपूर्ति की मांग की है। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष व इस क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य महावीर पंवार ने इसकी सूचना उप जिलाधिकारी जखोली एवं पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता रुद्रप्रयाग को देकर तत्काल स्थलीय निरीक्षण करने एवं भूस्खलन को रोकने के लिए प्रयास करने की मांग की। राजस्व उप निरीक्षक व तहसील घटना स्थल के लिए रवाना हो गये हैं।

ये भी पढ़ें:  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने एक 51 वर्षीय महिला के पेट से 15 किलो का ओवेरियन (अंडाशय) ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर उसे नई ज़िंदगी दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *