रुद्रप्रयाग जिले में एक हैरत करने वाला मामला सामने आया है, यहाँ 16 साल की नाबालिक 9वीं की छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब पथरी की शियकत को लेकर परिजन नाबालिक छात्रा को रुद्रप्रयाग के कई अस्पताल में ले गए। अंततः श्रीनगर बेस चिकित्सालय में छात्रा के अल्ट्रासाउड के बाद डाॅक्टरों ने उसे गर्भवती होना बताया, जिसके बाद यहाँ छात्रा ने एक नवजात कन्या को जन्म दिया है। अस्पताल प्रबन्धन ने इसकी जानकारी बाल कलण समिति को दी बाल कल्याण समिति द्वारा नवजात शिशु को स्पेशल एडब्शन एजेंसी रुद्रप्रयाग के सुपुर्द कर दिया गया। आज 11वें दिन स्पेशल एडब्शन एजेंसी, बाल कल्याण समिति रूद्रप्रयाग, वन स्टाॅप सेंटर, चाइल्ड हेल्प लाइन ने मिलकर बच्ची का नामकरण संस्कार पूरे हिन्दू रिति रिवाज के साथ किया। फिलहाल बच्ची स्पेशल एडब्शन एजेंसी की देखरेख में है। दो माह बाद भारत सरकार द्वारा संचालित कारा पोर्टल के माध्यम से एडब्शन की कार्यावाही की जायेगी दूसरी तरफ नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले खिलाफ अब तक कोई कार्यावाही नहीं हो पाई है सूत्रों की माने तो नाबालिक छात्रा ने अब तक दुष्कर्म करने वाले के नाम का खुलासा नहीं किया है

ये भी पढ़ें:  देहरादून में मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने का मौका, 13 अगस्त तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *