अभियुक्तो के कब्जे से अवैध पशु मांस व पशु कटान के उपकरण हुए बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध पशु कटान, बिक्री व तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में थाना सहसपुर पर गठित पुलिस टीम को दिनांक: 16-09-26 को चैकिंग के दौरान मुखबिर के माध्यम से कुरैशी मौहल्ला रामपुर स्थित एक दुकान में अवैध पशु कटान की सूचना प्राप्त हुई।

ये भी पढ़ें:  विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त दुकान पर दबिश देते हुए मौके से 02 अभियुक्तों को बडी मात्रा में भैंस वंशीय पशु के मांस तथा मांस काटने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली सहसपुर पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:  त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- रहमान पुत्र तासीन निवासी कुरैशी मोहल्ला, रामपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र- 19 वर्ष
2- शहबाज पुत्र मतलूब निवासी कुरैशी मोहल्ला रामपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र- 22 वर्ष

बरामदगी:-

1- 15 किलो पशु मांस
2- एक कुल्हाड़ी व एक छुरी

पुलिस टीम :-
1- का0 नवबहार सिह
2- का0 अनुराग कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *