सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वाले 14 व्यक्तियों को लाया गया थाने, की गई वैधानिक कार्यवाही
ड्रंक एंड ड्राइव में 08 वाहन चालको को किया गिरफ्तार, सभी 08 वाहनों को किया सीज़।
सभी वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने हेतु संम्बंधित विभाग को प्रेषित की जा रही रिपोर्ट
रात्रि में अनावश्यक रूप से घूम रहे 22 संदिग्धों को लाया गया थाने, सत्यापन की कार्यवाही कर सभी के पुलिस एक्ट में किये चालान
यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 वाहनों को किया सीज, 18 वाहनों का एम0वी0 एक्ट के तहत चालान कर किया 16000 रू0 का जुर्माना।
यातायात का उल्लघंन करने वाले 34 वाहनों के मां0 न्यायालय के किये चालान
एसएसपी देहरादून के निर्देशन में जनपद मे कानून/शान्ति व्यवस्था को सुचारू बनाये रखते हुए आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत असमाजिक तत्वो को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु वर्तमान मे प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत समस्त थाना प्रभारियो को प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
निर्गत निर्देशों के अनुपालन में दिनांक: 15/05/2026 की रात्रि जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रात्रि में घूम रहे 1000 से अधिक व्यक्तियों से पुलिस द्वारा आवश्यक पूछताछ करते हुए 800 से अधिक वाहनों को चेक किया गया तथा संदिग्ध प्रतीत होने पर 22 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर उनसे आवश्यक पूछताछ करते हुए सत्यापन की कार्यवाही की गयी तथा सभी व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 5500/- रू0 का जुर्माना किया गया। साथ ही यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वाले 11 वाहनों को एम0वी0 एक्ट के तहत सीज किया गया।
इसके अतिरिक्त 18 वाहनों का चालान कर 16000 रू0 का जुर्माना किया गया तथा 32 वाहनों के मां0 न्यायालय के चालान किये गये। इस दौरान अवैध रूप से सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वाले 14 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जिनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम मे आवश्यक वैधानिक कार्यवाही ली गईं। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले 08 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर सभी 08 वाहनों को सीज़ किया गया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण हेतु सम्बन्धित विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है
