राजपुर रोड पर स्थित बार में पार्टी करने गए युवाओं की मामूली कहा सुनी के बाद बार में मौजूद बाउंसरों ने उनकी पिटाई कर दी, इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। देखिए Exclusive वीडियो


शराब पीने का शौक रखते हैं तो देहरादून के बार संचालक के द्वारा रखे गए बाउंसरों से पिटाई के लिए भी तैयार रहिए। बार संचालक ग्राहकों की पिटाई का पूरा प्रबंध करवा रहे हैं।। बार और पब का प्रचलन लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है जो राजधानी देहरादून की आबो हवा को खराब कर रहा है। लोग देहरादून से ही नहीं बल्कि आसपास के कई अन्य शहरों से भी यहां आते हैं, लेकिन यहां पर स्थित बार संचालक लोगों की पिटाई करने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है
वायरल वीडियो राजधानी देहरादून के राजपुर रोड पर स्थित रोमियो लैन बार का बताया जा रहा है, जहां पर पार्टी करने गए युवाओं की मामूली कहा सुनी के बाद

ये भी पढ़ें:  मसाल रैली को लेकर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ममता नयाल के नेतृत्व में बालावाला मंडल अध्यक्ष रेखा बिंजोला के आवास पर कल होने वाली इस रैली को भव्य रूप देने के लिए अहम बैठक

बार में मौजूद बाउंसरों ने किस कदर उनकी पिटाई की, इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, यह वीडियो दिल दहला देने वाला है। बार संचालकों के हौंसले इतने बुलंद है कि उन्हें कानून का भी खौफ नहीं है

वायरल वीडियो राजधानी देहरादून के मसूरी स्थित रोमियो लैन बार का बताया जा रहा है, जहां शनिवार को पार्टी करने गए युवाओं की मामूली कहासुनी के बाद बार में मौजूद बाउंसरों से कहा सुनी हो गई, और उन्होंने युवाओ की पिटाई कर दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि अब दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed