कुआंवाला स्थित निवास पर पहुंचकर डॉ अग्रवाल ने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। डॉ अग्रवाल ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए राज्य सरकार की ओर से हर सम्भव मदद करने का भरोसा भी दिया।

ये भी पढ़ें:  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फायरसेफ्टी पर जागरूकता कार्यशाला

डॉ अग्रवाल ने कहा कि शहीद कैप्टन दीपक सिंह वीरभूमि उत्तराखण्ड के गौरव हैं। माँ भारती की सेवा में उनका यह बलिदान युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संचार करता रहेगा। देश की रक्षा करते हुए आतंकवाद के विरुद्ध हमारे वीर जांबाज का यह सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इस दुख की घड़ी में संपूर्ण देश व प्रदेश शहीद के परिजनों के साथ खड़ा है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री से आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया

इस दौरान शहीद के पिता श्री महेश सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *