नरेंद्रनगर विधानसभा अंतर्गत रामझूला पुल के अनुरक्षण कार्य हेतु माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा 11 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर कैबिनेट मंत्री एवं नरेंद्रनगर विधायक श्री सुबोध उनियाल ने मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी एवं विकासोन्मुख नेतृत्व में राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को सुदृढ़ करते हुए प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि रामझूला पुल का यह अनुरक्षण कार्य न केवल स्थानीय जनता के लिए यातायात सुगमता सुनिश्चित करेगा, बल्कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों तथा व्यापारी समुदाय को भी व्यापक लाभ प्रदान करेगा।

ये भी पढ़ें:  एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्श दो स्थानों पर ध्वस्तीकरण, मसूरी मार्ग पर अवैध निर्माण सील

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस कार्य से धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करते हुए पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को नया प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *