मुख्यमंत्री ने उखीमठ में शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ करते हुए, प्रशासन द्वारा यात्रा के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को शीतकालीन यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  महाराज ने लोक पर्व हरेला पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शीतकालीन यात्रा के शुभारंभ से देवभूमि का तीर्थाटन व पर्यटन और भी सशक्त होगा। इससे न केवल वर्षभर पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा, बल्कि यहां के अनेक पर्यटन स्थल भी प्रचलित होंगे। साथ ही स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जो उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में सहायक होंगे।

ये भी पढ़ें:  धरने के 59वें दिन हरेला पर्व पर बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

इस अवसर पर विधायक आशा नौटियाल, भरत चौधरी, बदरी- केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अजेंद्र अजय, भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *