मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की प्रक्रिया को त्वरित करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को सचिवालय में पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की उच्चाधिकार प्राप्त समिति (एचपीसी) की बैठक के दौरान मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी ने उत्तराखण्ड बीज एवं तराई विकास निगम, पतनगर विश्वविद्यालय, लोक निर्माण विभाग, सिडकुल, कृषि विभाग, तराई स्टेट फार्म को अपनी परिसम्पतियों का आकलन कर तत्काल अपने विभागों के माध्यम से शासन को भेजने के निर्देश दिए है।

ये भी पढ़ें:  आक्रोश मशाल रैली में महिलाओं की नहीं बल्कि हर उसे इंसान की है जो न्याय और समानता पर विश्वास रखता हैआज हम सिर्फ सड़कों पर नहीं बल्कि अपने हक की लड़ाई के लिए उतरे हैं

सीएस राधा रतूडी ने कहा कि पतनगर तनगर एयरपोर्ट का विस्तार कर उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। केन्द्र तथा राज्य स्तर पर इसकी नियमित समीक्षा की जा रही है। सीमान्त क्षेत्र होने के कारण इसका सामरिक महत्व है तथा पर्यटन की दृष्टि से भी यह अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें:  मसाल रैली को लेकर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ममता नयाल के नेतृत्व में बालावाला मंडल अध्यक्ष रेखा बिंजोला के आवास पर कल होने वाली इस रैली को भव्य रूप देने के लिए अहम बैठक

बैठक में सचिव सचिन कुर्वे, अपर सचिव श्री रविशंकर सहित कृषि विभाग, पतनगर विश्वविद्यालय, लोक निर्माण विभाग, सिडकुल, तराई स्टेट फार्म के अधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *