देहरादून: उत्तराखंड में संपन्न हुए पंचायत चुनावों में राजधानी देहरादून समेत प्रदेश भर में कांग्रेस उम्मीदवारों की जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधानों पर मिली बड़ी जीत से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ता ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में जम कर नारेबाजी की व मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने एक दूसरे को व कार्यकर्ताओं को तथा बड़ी संख्या में उपस्थित मीडिया कर्मियों को मिठाई खिलाई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने प्रदेश की जनता व पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने पंचायत चुनावों में सत्ताधारी भाजपा के नेताओं का घमंड व गुरूर तोड़ दिया , उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इन चुनावों में सारी मर्यादाएं तोड़ कर राज्य निर्वाचन आयोग के कंधों पर बंदूक रख कर चुनाव जीतने का प्रयास किया किन्तु राज्य की जनता ने बैलेट पेपर पर उनके खिलाफ अपनी नाराजगी प्रकट कर उनको सबक सिखा दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को सत्ता में वापस लाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें:  सेहत की सुरक्षा, धामी सरकार की प्राथमिकता

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि आज पूरा प्रदेश कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है और पंचायत चुनावों में कांग्रेस को पूरे प्रदेश में वोट दे कर यह संदेश दिया है कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता एक जुट हो कर लड़ाई लड़ेंगे तो आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। श्री धस्माना ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी अपने बड़े नेताओं के गढ़ ध्वस्त होने पर मिठाई बांट रहे हैं और जश्न मना रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा: महाराज

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि आज जिस प्रकार से पूरे प्रदेश में कांग्रेस का परचम लहराया है उसमें पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं का योगदान ही। उन्होंने कहा कि राजधानी देहरादून की तीस जिला पंचायत सदस्य सीटों में से कांग्रेस ने सोलह सीटों में अपना झंडा गाढ़ा है जो गर्व की बात है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षित

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव नवीन जोशी, प्रदेश महामंत्री जगदीश धीमान, प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार सरदार अमरजीत सिंह, प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवाण , प्रवक्ता डॉक्टर प्रतिमा सिंह, आनंद सिंह पुंडीर, विपुल नौटियाल, विशाल मौर्य, देवेंद्र सिंह, अनिल बस्नेत, विजय शाही, मोहन काला, फरमान अली, मदन मोहन कोहली, राम गोपाल वर्मा आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *