डिग्रीधारी मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट संगठन की कार्यकारिणी ने माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी से उनके यमुनाकालोनी आवास पर मुलाक़ात कर, विभागीय भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने संबंधी सकारात्मक पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जी ने सचिव स्वास्थ्य, सचिव कार्मिक तथा चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर, मेडिकल लैब तकनीशियनों के रिक्त सभी पदों को आईपीएचएस मानक और वर्षवार मेरिट के आधार पर शीघ्र भर्ती किए जाने के निर्देश दिए थे गौरतलब है कि पूर्व में लैब तकनीशियन भर्ती से संबंधित फाइल कैबिनेट में भेजी गई थी, किंतु प्रदेश में लैब तकनीशियनों की भारी कमी तथा पदों की संख्या कम होने को देखते हुए मंत्री जी ने समय रहते फाइल को रोकते हुए पदों की संख्या बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु सीएचसी–पीएचसी स्तर तक नए पद सृजित करने के निर्देश दिए। यह संशोधित प्रस्ताव वर्तमान में शासन समीक्षा हेतु लंबित है संगठन कार्यकारिणी ने इस संवेदनशील और दूरदर्शी पहल को प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और अपेक्षा व्यक्त की कि पदों के सृजन एवं भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र अमल में लाया जाएगा मुलाक़ात करने वाले प्रतिनिधिमंडल मेंअध्यक्ष आशीष ख़ाली,
महासचिव मयंक राणा, उपाध्यक्ष रणवीर बिष्ट, रजत नौटियाल सहित अन्य लोग सम्मिलित रहे

ये भी पढ़ें:  नारी निकेतन में महिला आयोग का औचक निरीक्षण, शीतकालीन सुविधाओं का लिया जायज़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *