अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुका है जेल मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025“ के विजन को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाते हुए अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है

दिये गये निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त नशा तस्करों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक: 17-08-2025 को ऋषिकेश पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर त्रिवेणी घाट के निकट आस्था पथ से 01 नशा तस्कर सागर जायसवाल पुत्र श्री स्व0 रामनारायण जायसवाल को लगभग साढे 03 लाख रू0 मूल्य की 11.65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली ऋषिकेश मे एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:  जनगणना 2027 स्वगणना के माध्यम से सशक्त भागीदारी की ओर कदम कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने स्वयं स्वगणना कर प्रदेशवासियों से 24 अप्रैल तक जुड़ने की अपील

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा नशा करने वाले स्थानीय लोगो को उक्त स्मैक बेचने के लिए लाना बताया गया, अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

सागर जायसवाल पुत्र श्री स्व0 श्री रामनारायण जायसवाल निवासी 391 बनखण्डी, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र -28 वर्ष

ये भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं

बरामदगी:-

11.65 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित मूल्य लगभग 03 लाख 50 हज़ार रू0)

आपराधिक इतिहास :-

1- मु0अ0सं0- 582/21 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली ऋषिकेश, देहरादून

पुलिस टीम :-

1- उ0नि0 विनेश कुमार
2- का0 विनीत कुमार
3- का0 रूपेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *