वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्पूर्ण जनपद में चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनाँक 25/04/2025 को आई0टी पार्क के पास आकस्मिक चेकिंग के दौरान 01 महिला अभियुक्ता सीता देवी पत्नी स्वर्गीय अशोक साहनी को 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजे की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना राजपुर में NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:  ज्योर्तिमठ पीठ के जगतगुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरा नन्द जी जैसे पूज्य संत के साथ किया गया दुर्व्यवहार, दुर्भाग्यपूर्ण एवं निन्दनीय ही नहीं, हमारी सांस्कृतिक व धार्मिक परंपराओं और सनातनी मूल्यों पर सीधा प्रहार है गणेश गोदियाल

गिरफ्तार अभियुक्ता

1- सीता देवी पत्नी स्व० अशोक साहनी, निवासी गोविंदगढ़, थाना कैंट, देहरादून, उम्र- 40 वर्ष।

बरामदगी

01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा

पुलिस टीम

1- उ०नि० दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी आई०टी० पार्क
2- का० प्रदीप
3- का० विशाल
4- म०का० संध्या रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *