विकासनगर निवासी एक महिला द्वारा थाना विकासनगर पर आकर लिखित शिकायत दर्ज करायी कि उनकी नाबालिग पुत्री उम्र 15 वर्ष को कुंजा ग्रांट निवासी जावेद नाम का युवक बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है तथा अभियुक्त द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता की लिखित शिकायत के आधार पर थाना विकासनगर में तत्काल विपक्षी जावेद उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-282/2025 धारा- 137(2)/351(3) BNS पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विजन हो रहा साकार, आढ़त बाजारदृतहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना ने पकड़ी रफ्तार

घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी एंव अपहर्ता की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक: 03/10/2025 को मोहण्ड सहारनपुर उ0प्र0 से अभियुक्त जावेद को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से नाबालिग अपहर्ता को सकुशल बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें:  एनक्यूएएस प्रमाणन से दून जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन अस्पताल) ने रचा इतिहास

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

जावेद पुत्र बदर खान निवासी कुंजा ग्रांट कुल्हाल, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून, उम्र 20 वर्ष

पुलिस टीम :-

01- उ0नि0 संदीप कुमार, चौकी प्रभारी बाजार, कोतवाली विकासनगर
02- अ0उ0नि0 नौशाद अंसारी
03- का0 रजनीश
04- म0का0 आशा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *