वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटो पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सभी अधीनस्थों को कडे निर्देश निर्गत किये गये हैं। जिसके क्रम में थाना डालनवाला में अभियुक्त राजेश अग्रवाल पुत्र बी.पी अग्रवाल निवासी 18 नेमी रोड डालनवाला जनपद देहरादून जो कि माननीय न्यायालय जनपद देहरादून द्वारा पूर्व में जारी वारंट में काफी समय से लगातार फरार चल रहा है, के संबंध में प्राप्त गैर जमानती वारंट तथा 82 सीआरपीसी के नोटिस की तामीली हेतु आज दिनांक: 03-08-2024 को अभियुक्त के आवास पर दबिश दी गई तो अभियुक्त घर पर नही मिला, जिस पर माननीय न्यायालय से प्राप्त 82 सीआरपीसी के नोटिस के संबंध में अभियुक्त के आवास में ढोल नगाड़ों के साथ ऊंची मुनादी कराई गई तथा अभियुक्तों के मकान के मुख्य गेट सहित मोहल्ले के मुख्य-मुख्य स्थानों व चौराहों पर धारा 82 सीआरपीसी की उद्घोषणा के नोटिस को चस्पा किया गया।

ये भी पढ़ें:  पौड़ी ssp सर्वेश पंवार के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *