कांवड यात्रियों को ले जा रहा एक ट्रक, जो रानी पोखरी से ऋषिकेश की तरफ आ रहा था, नटराज चौक से लगभग 3-4 किलोमीटर पहले रानीपोखरी की तरफ काली माता मंदिर के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटने की सूचना कन्ट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली ऋषिकेश को प्राप्त हुयी। उक्त सूचना पर कोतवाली ऋषिकेश तथा थाना रानीपोखरी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा मौके पर घायल कांवड यात्रियों को उपचार हेतु ऋषिकेश अस्पताल पहुँचाया गया।

ये भी पढ़ें:  केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा

मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुया कि ट्रक संख्या HR69A- 9323, जिसमें कुल 28 कावड़ यात्री सवार थे, रानीपोखरी से ऋषिकेश की ओर काली मन्दिर के पास अनियन्त्रित होकर सड़क किनारे पलट गया दुर्घटना में ट्रक सवार 11 कांवड़ियों को हल्की चोटें आयी है। शेष लोगों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। मौके पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

ये भी पढ़ें:  सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम सख्त, नगर निगम को 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश

घायल व्यक्तियों का विवरणः-

1- सनी पुत्र ओमप्रकाश
2- शेखर पुत्र राजेंद्र
3- प्रवीण पुत्र सतपाल
4- तरसेन पुत्र रंजीत
5- रवि पुत्र गुरुविन्दर
6- रोहित पुत्र सुभाष
7- वंश पुत्र सिकंदर
8-विक्रम पुत्र जसपाल
9-सावन पुत्र सुमेर चंद
10- रजत पुत्र भगवान दास
11- नितिन
सभी निवासी ग्राम – सीमन, जिला कैथल, हरियाणा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *