सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालो 35 लोगों को कोतवाली पुलिस ने लिया हिरासत में पुलिस एक्ट में चालान कर वसूला गया 9000/- ₹ का जुर्माना, दी सख्त हिदायत ऑपेरशन प्रहार के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए की जा रही प्रभावी कार्यवाही ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है इसी क्रम में आज दिनांक 08/04/2026 को कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत राजपुर रोड, प्रिंस चौक, त्यागी रोड आदि स्थानों पर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पी रहे कुल 35 व्यक्तियो को पुलिस द्वारा थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी 35 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गई एवं कुल 9000/- रू0 का जुर्माना वसूला गया।

ये भी पढ़ें:  मेडिकल लैब तकनीशियनों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *