मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग फ्री देवभूमि उत्तराखण्ड 2025” के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश निर्गत किए गए हैं निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए दून पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं

इसी क्रम में दिनांक -09/5/2025 थाना विकासनगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुल नं0 01 के निकट स्थित AK नर्सरी के पास से 02 अभियुक्तों 01- राजेन्द्र पुत्र दौलत तथा 02- अतर सिंह पुत्र रईया राम को 850 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर धारा- 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
01- राजेन्द्र पुत्र दौलत राम निवासी ग्राम मसराह पोस्ट चंदना धार जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 34 वर्ष
02- अतर सिंह पुत्र रईया राम निवासी ग्राम बावत मुशाडी पोस्ट चंदना धार जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 34 वर्ष

ये भी पढ़ें:  डॉ.ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल ली शपथ

बरामदगी

850 ग्राम अवैध चरस। 

पुलिस टीम

01-उ0नि0 संदीप कुमार, चौकी प्रभारी बाजार
02- उ0नि0 संदीप पंवार
03- का0 पवन विष्ट
04- का0 ऋतिक कंडारी
05- का0 सौरभ कुमार
06- का0 रजनीश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *