रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों, व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर डॉग स्क्वाड व बीडीएस टीम के साथ की जा रही आकस्मिक चेकिंग

चैकिंग के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर प्राप्त की सत्यापन संबंधित जानकारी

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान जनपद के सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों के साथ-साथ आन्तरिक मार्गों पर पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों/वाहनों की लगातार सघन चैकिंग सुनिश्चित की जा रही है, साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत

इसके अतिरिक्त संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए संदिग्धों की तलाश हेतु रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन व भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित करते हुए लगातार प्रभावी गश्त की जा रही है। साथ ही उक्त स्थानों पर डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते के साथ लगातार सघन चैकिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *