चौकी लक्ष्मण चौक को सूचना मिली कि गांधीग्राम में रहने वाली दो अबोध नाबालिक बच्चियां, जिनकी उम्र 6 वर्ष तथा 7 वर्ष है, घर के पास खेलते खेलते कहीं चली गई है, जिन्हें उनके परिजनों द्वारा काफी तलाश किया गया, पर उनके संबंध में कोई जानकारी नहीं हो पाई। उक्त सूचना पर तत्काल बच्चों की तलाश हेतु टीम गठित करते हुए आसपास आने वाले जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया, तो सीसीटीवी फुटेज में दोनों बच्चियों घूमते हुए मोहल्ले से बाहर की ओर जाती हुई दिखाई दी।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने पौड़ी डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण

सीसीटीवी कैमरो की मदद से पुलिस टीम द्वारा उक्त बच्चियों के संबंध में जानकारी एकत्रित करते हुए मात्र 2 घंटे के अंदर दोनों नाबालिक बच्चियों को मोथरोवाला चौक से बंजारावाला की ओर जाने वाले रास्ते से सकुशल बरामद किया गया, जिन्हें सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया, बच्चियों से जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वह खेलते खेलते घर से काफी दूर निकल गयी थी, जिन्हें वापस घर जाने के रास्ते की जानकारी न होने पर वे अपने घर की तलाश में इधर उधर घूम रही थी।

ये भी पढ़ें:  एमडीडीए कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग

बच्चों की तलाश हेतु पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई व बच्चियों के सकुशल वापस मिलने पर परिजनों द्वारा दून पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए दून पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *