वादी अनुप राई पुत्र बिशन राई निवासी रसूलपुर, थाना विकासनगर, देहरादून हाल एम्बूलेंस चालक उप जिला चिकित्सालय विकासनगर ने थाने आकर एक प्रार्थना पत्र दिनांक – 02/09/2024 की सायं उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में खड़ी सरकारी एम्बूलेंस (108 सेवा) सं0 –UK07GA-102 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने के संबंध में लाकर दाखिल किया गया। दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना विकासनगर में अन्तर्गत धारा-305 (2) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक विकासनगर द्वारा घटना में शामिल अज्ञात अभियुक्त की गिरफ्तारी तथा चोरी हुई सरकारी एम्बुलेन्स की बरामदगी हेतु कोतवाली विकासनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

     गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा आज दिनांक 03/09/2024 को मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त समीर खान पुत्र श्री गुलजार अली निवासी केदारवाला, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र 21 वर्ष को बुलाकीवाला से चोरी की एंबुलेंस के साथ गिरफ्तार किया गया। 

नाम पता अभियुक्त

समीर खान पुत्र श्री गुलजार अली निवासी केदारवाला, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र 21 वर्ष,

ये भी पढ़ें:  2027 में प्रदेश में परचम लहराएगी कांग्रेस: कुमारी सेलजा

बरामदगी :-
1-एक एम्बुलेन्स सरकारी न0 UK07GA-1023

पुलिस टीम
1- उ0नि0 सनोज कुमार
2- कानि0 संजीव कुमार
3- कानि0 अनुज कुमार
4- कानि0 अमित कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *