अभियुक्त औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिको को बेचता था स्मैक

मा0 मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 19/11/2024 को थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 नशा तस्कर सागर को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की तलाशी में उसके पास से 26 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर एनडीपीएस एक्ट की धारा- 8/21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण, पार्किंग एवं आधारभूत विकास परियोजनाओं की दी सौगात

पूछताछ का विवरण :-

पूछताछ में अभियुक्त गण द्वारा बताया गया कि वह मध्य प्रदेश का रहने वाला है तथा रामपुर सहसपुर में बिल्डिंग सेटिंग का कार्य करता है तथा काम के सिलसिले में अक्सर सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में आता जाता रहता है। अभियुक्त उक्त स्मैक सेलाकुई तथा आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों को महँगे दामों पर बेचकर भारी मुनाफा कमाता है।

ये भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

नाम पता अभियुक्तगण:-

1- सागर पुत्र फूल सिंह निवासी तारागंज समदिया कॉलोनी गेट बालाबाई की छतरी, थाना जनागंज, माधवगंज जिला ग्वालियर, मध्य प्रदेश, उम्र 31 वर्ष।

बरामदगी-

1- 26 ग्राम अवैध स्मैक
(अंतर्राष्ट्रीय कीमत 7,80,000/- लाख रू0 )

पुलिस टीम:-

1- उ०नि० भगत दास
2- कां० सुधीर
3- कां० उपेंद्र भंडारी
4- कां० शीशपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *