मुख्य मार्गों/फुटपाथो पर अतिक्रमण करने वाले 158 व्यक्तियों के विरूद्ध 152 बीएनएसएस के अन्तर्गत सम्बन्धित मजिस्ट्रेट को प्रेषित की गई रिपोर्ट

अतिक्रमण कर आवागमन बाधित करने वाले 280 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान कर वसूला 70 हजार रू0 का जुर्माना

83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 85 व्यक्तियों के किये चालान

वर्तमान में त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मुख्य मार्गाें/फुटपाथों तथा मुख्य बाजारों में अस्थाई अतिक्रमण कर आमजन के आवागमन/यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

ये भी पढ़ें:  राजधानी देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

निर्देशों के अनुपालन में जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध व्यापक अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों, मुख्य मार्गाें/फुटपाथों तथा मुख्य बाजारों में दुकानों के बाहर सामान लगाने, वर्कशॉप के बाहर मुख्य मार्गों पर वाहनों को खडा कर आवागमन बाधित करने वाले 280 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही करते हुए 70 हजार रू0 का जुर्माना वसूला गया। साथ ही 85 व्यक्तियों का 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत मां0 न्यायालय के चालान किये गये। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर अवैध अतिक्रमण कर न्यूसेंस फैलाने वाले 158 व्यक्तियों के विरूद्ध 152 बीएनएसएस के तहत आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट प्रेषित की गई।

ये भी पढ़ें:  जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज

कार्यवाही का विवरण:-

1- 152 बीएनएसएस के अन्तर्गत प्रेषित की गयी रिपोर्ट- 158
2- 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किये गये चालानों की संख्या- 280
3- 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किया गया जुर्माना- 70 हजार रू0
4- 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत मां0 न्यायालय के किये गये चालानों की संख्या – 85

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *