मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ”ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना त्यूनी पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04-07-2026 को थाना क्षेत्रान्तर्गत अटाल मिनस रोड जंगलात बैरियर के पास चैकिंग के दौरान बोलेरो वाहन संख्या एच0पी0-06ए-3508 को रोककर चैक किया गया तो चैकिंग के दौरान वाहन से 20 पेटी देशी शराब बरामद हुई, मौके से पुलिस टीम द्वारा वाहन चालक नरवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया तथा वाहन को सीज करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध थाना त्यूणी पर मु0अ0सं0 – 12/2026 धारा 63/72 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- नरवीर सिंह पुत्र श्री मेहर सिंह, निवासी ग्राम चईजन, थाना नेरवा, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 43 वर्ष।

बरामदगी विवरण :-

1- 20 पेटी अवैध देशी शराब
2- वाहन संख्या एच0पी0- 06ए-3508

पुलिस टीम :-

1- उ0नि0 अश्वनी बलूनी, थानाध्यक्ष त्यूणी
2- का0 प्रदीप चौहान
3- का0 मनजीत रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed