वादिनी द्वारा चौकी बिंदाल थाना कैन्ट क्षेत्र द्वारा कैन्ट क्षेत्र में 03 अज्ञात अभियुक्तों द्वारा उनके साथ लूट की घटना के प्रयास के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी, तहरीर के आधार पर *थाना कैन्ट पर मु0अ0स0- 70/26 धारा 309(5 )बी एन एस* का अभियोग पंजीकृत किया गया । वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाकर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली कैंन्ट पर गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन कर संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही इस प्रकार की घटनाओ में पूर्व में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयसों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 23-04-26 को कोतवाली कैन्ट क्षेत्र में आपरेशन प्रहार के तहत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल 02 अभियुक्तों 01 : दीपक कल्याणी पुत्र राजकुमार कल्याणी तथा 02 : कन्हैया साहनी पुत्र रमेश साहनी को कैंट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। घटना में प्रयुक्त स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एचजे-7315 को सीज किया गया। *विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* 1- दीपक कल्याणी पुत्र राजकुमार कल्याणी निवासी: टीर्चस कालोनी गोविन्द गढ 2- कन्हैया साहनी पुत्र रमेश साहनी निवासी: 109 खता मौहल्ला काँवली रोड 3- विधि विवादित किशोर (संरक्षण में)*बरामदगी*1- घटना में प्रयुक्त स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एचजे-7315 रंग काला*पुलिस टीम:* 1- निरीक्षक शंकर सिह विष्ट प्रभारी निरीक्षक कैन्ट 2- उ0नि0 विनयता चौहान चौकी प्रभारी बिन्दाल3- का0 योगेश सैनी 4- का0 मनोज उप्रेती

ये भी पढ़ें:  चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed