आज सुबह थाना सतपुली पुलिस को सूचना मिली कि सतपुली-रायपुर गांव स्थित पुल पर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एसडीआरएफ और फायर सर्विस की मदद से शव को सुरक्षित नीचे उतारा गया। घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने पहुंचकर फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी के साथ आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। मृतक की पहचान पंकज कुमार (उम्र लगभग 20 वर्ष), निवासी रैतपुर, सतपुली के रूप में हुई है। पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सालय कोटद्वार भेजा गया, जहां डॉक्टरों के पैनल द्वारा परीक्षण किया जा रहा है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार को सौंपी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एक दिन पहले युवक ने शराब के नशे में मोटरसाइकिल चलाते हुए एक स्थानीय चिकित्सक को टक्कर मार दी थी, जिसमें दोनों घायल हुए। पुलिस द्वारा मेडिकल परीक्षण में युवक के नशे में होने की पुष्टि हुई और मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया। बाद में युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था।
पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की गहन जांच की जा रही है। युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की भी निष्पक्षता से पड़ताल होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *