शासकीय आवास पर हुई बैठक में कमिश्नर जीएसटी अहमद इकबाल ने बताया कि इस वर्ष की जीएसटी कलेक्शन में नवंबर माह तक 6100.95 करोड रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है जो गत वर्ष इसी समय अवधि तक 5437.85 करोड़ रुपए था। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 12.19 प्रतिशत की जीएसटी कलेक्शन मे वृद्धि हुई है।

ये भी पढ़ें:  काग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से मुलाकात कर उन्हें पूरे प्रकरणों की जानकारी दी तथा दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की

कमिश्नर ने मंत्री डॉ अग्रवाल को बताया कि पूरे देश में एसजीएसटी कलेक्शन में उत्तराखंड ने 13वा स्थान हासिल किया है। इस पर डॉ अग्रवाल ने अधिकारियों की कार्यशैली को सराहते हुए जीएसटी कलेक्शन को और बढ़ाने की दिशा में नवाचार करने को कहा।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि बिल लाओ इनाम पाओ योजना का मेगा ड्रॉ शीघ्र आयोजित किया जाए। जिससे विजेताओं को पुरस्कार दिए जा सके।

ये भी पढ़ें:  उत्तरांचल प्रेस क्लब ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

डॉ अग्रवाल ने यह भी कहा कि प्रदेश की सीमा में बनी चौकियों पर सुरक्षा के लिए पीआरडी की भांति कंपनी तैनात की जाए। जिससे चौकियों में सुरक्षा कर्मियों के रहने से दुर्घटनाओ पर अंकुश लग सके।

इस अवसर पर कमिश्नर अहमद इकबाल, स्पेशल कमिश्नर आईएस बृजवाल, एडिशनल कमिश्नर अनिल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *