उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट बदली और पहाड़ से मैदान तक ठंड में इजाफा हो गया। जिसके बाद अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मसूरी से लेकर औली, चकराता और नैनीताल में बर्फबारी हुई। जिससे यहां की वादियां बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई हैं। वहीं, पैदल रास्तों और खेत खलियानों में बर्फ जम गई है

मैदानी इलाकों में बारिश के साथ कोहरा छाने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही सर्द हवाओं ने ठंड में और इजाफा कर दिया है। उधर, नैनीताल में इस वर्ष का पहला हिमपात हुआ

ये भी पढ़ें:  चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

बदरीनाथ, केदारनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, औली, गौरसों बुग्याल के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। औली में भी बर्फबारी के बाद भारी मात्रा में बर्फ जमी है।

नैनीताल शहर में इस वर्ष का पहला और सर्द मौसम का दूसरा हिमपात हो गया है। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ नजर आई।

ये भी पढ़ें:  कम तेल की थाली महिला मोर्चा के द्वारा चलाए जा दिव्या भव्य कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने संतुलित आहार के महत्व को समझने तथा अत्यधिक तेल युक्त भोजन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करना

पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी स्थानीय किसानों की फसलों और फलों के लिए बेहद लाभदायक साबित हुई है। रविवार की सुबह मुक्तेश्वर, धानाचूली, पहाड़पानी, रामगढ़, कसियालेख, मनाघेर, चोरलेख क्षेत्र की पहाड़ियां और खेत बर्फ के सफेद चादरों से घिरे नजर आए

वहीं, आज मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून समेत नैनीताल, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी और चम्पावत में बिजली चमकने के साथ तेज गर्जन होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed