पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने आज नरेंद्रनगर विधानसभा के क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ढोल-दमाऊ और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल के समर्थन में नरेन्द्रनगर, हिंडोलाखाल,दुआधार, आगरखाल,फकोट,खाडी व गजा में उमड़े जबरदस्त जन सैलाब ने कांग्रेस के पक्ष में नारेबाजी की

कांग्रेस के पक्ष में उमड़ रहा जन सैलाब भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की ओर बढ़ते कदम”
कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदयाल ने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में नारेबाजी करते हुए उमड़ रहा यह जन सैलाब भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की ओर बढ़ते कदम हैं। जो अब कतई रुकने वाले नहीं हैं। गोदियाल ने भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार,बेरोजगारी, महिला असुरक्षा सहित कई मुद्दों को उठाते हुए कहा है कि डबल इंजन की सरकार केंद्र व प्रदेश में हर मोर्चे पर फेल है। सिर्फ विरोधियों को चुन-चुन कर झूठे आरोपों में फंसा कर जेल भेजा जा रहा है, यह खेल अब ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं है।

गोदियाल ने कहा कि स्थानीय जनता 10 साल के कुशासन से त्रस्त है और बदलाव के लिए तैयार है। स्थानीय लोगों की ऊर्जा स्पष्ट रूप से बता रही है की गढ़वाल की जनता बदलाव के लिए तैयार है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *