गढ़वाल मंडल में वन विभाग की noc ना मिलने के चलते बंद पड़े 206 मार्गो को लेकर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की और राज्य के इस ज्वलंत विषय का समाधान निकालने की मांग की। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि पौड़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के जिला अधिकारियों से मंगाई गई सूची में पौड़ी गढ़वाल के 84 रुद्रप्रयाग के 67 चमोली के 41 टिहरी के 27 और रामनगर विधानसभा के 11 ऐसे मार्ग हैं जो वन विभाग के सख्त नियमों के चलते नहीं बन पाए हैं। गढ़वाल सांसद ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के तरफ से आश्वासन दिया गया है और अधिकारियों से बातचीत कर इस विषय का समाधान निकालने का भरोसा दिया गया है

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 1252 करोड़ का अनुमोदन प्रदान किया

बाइट – अनिल बलूनी, सांसद, गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *