जनपद पौड़ी, व्यास चट्टी में जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त

आपदा प्रबंधन पौड़ी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि व्यासचट्टी के पास एक जेसीबी मशीन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें जेसीबी ऑपरेटर फँसा हुआ है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट सतपुली से अपर उप निरीक्षक श्री संजय नेगी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

ये भी पढ़ें:  दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर जेसीबी ऑपरेटर को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। तत्पश्चात टीम द्वारा घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर की सहायता से लगभग 5-6 किलोमीटर पैदल मार्ग तय कर सुरक्षित रूप से महादेव चट्टी, ऋषिकेश-श्रीनगर हाईवे रोड तक पहुँचाया गया, जहाँ से उसे आगे उपचार हेतु भेजा गया।

ये भी पढ़ें:  हरेला पर्व पर नगर निगम का हरित संकल्प: महापौर सौरभ थपलियाल ने किया अभियान का शुभारम्भ, मिशन पोषण संकल्प के तहत लाखों सब्जी पौधों के वितरण की शुरुआत

घायल व्यक्ति का विवरण :- सुमन रावत पुत्र सुरेंद्र रावत, उम्र 25 पता धारकोट उत्तरकाशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *