मेडिकल लैब टैक्नोलॉजिस्ट संघ के बैनर तले, एकता विहार स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों का धरना आज पन्द्रहवें दिन भी लगातार जारी रहा तेज बारिश, आंधी और तूफान मे भी लैब तकनीशियन धरना स्थल पर डटे हैं,संगठन के अध्यक्ष आशीष चंद्र और उपाध्यक्ष रणवीर बिष्ट ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, सरकार लैब तकनीशियनों की लगातार उपेक्षा करती आई है जिसका नतीजा है कि आज इस आंधी तूफान और बारिश मे अपना घर परिवार छोड़कर धरने पर बैठना पड़ रहा है, सरकार जब तक मांगों को नही मान लेती तब तक आंदोलन एवं धरना निरंतर जारी रहेगा और जल्द उग्र आंदोलन भी किया जाएगा, धरना स्थल पर, मयंक राणा, शरद पाल, दीपक जोशी, सुरेश थपलियाल, अनूप रावत, अखिलेश भट्ट, सिद्धार्थ कुकरेती, रणवीर बिष्ट, आशीष चंद्र, धनबीर बगियाल, रजत नौटियाल, मुकेश सजवान, आदि कई डिग्रीधारी लैब तकनीशियन मौजूद रहे

ये भी पढ़ें:  ऋषि परंपरा का पुनर्जागरण और संस्कृति का संरक्षण हमारी शाश्वत जिम्मेदारी: कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *