मेयर सौरभ थपलियाल ने नेहरू कालोनी में शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट की स्मृति में निर्मित पार्क व सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया।

इस मौके पर मेयर थपलियाल ने कहा कि देश शहीदों की कुर्बानी को कभी नहीं भूल सकता है।

बुधवार को नेहरू कालोनी में नगर निगम द्वारा निर्मित शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट स्मृति पार्क का लोकार्पण मेयर सौरभ थपलियाल व रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने किया।

ये भी पढ़ें:  काग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से मुलाकात कर उन्हें पूरे प्रकरणों की जानकारी दी तथा दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की

उन्होंने पार्क में अमर जवान पर पुष्प अर्पित कर शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट को याद किया, मेयर श्री थपलियाल ने कहा कि मेजर चित्रेश बिष्ट ने अपनी जान देकर देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया।

उन्होंने कहा कि पार्क में जल्द ही शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट को नमन किया। पार्क के लोकार्पण के दौरान पूरा क्षेत्र शहीद चित्रेश बिष्ट अमर रहे के नारों से गूंज उठा।

ये भी पढ़ें:  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू

इस मौके पर नगर आयुक्त नमामि बंसल, पार्षद अमित भंडारी, पार्षद विवेक कोठारी समेत शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के परिजन, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व यूनिट के लोग मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *