मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में अवैध कब्जों, प्लाटिंग व निर्माणों पर शिकंजा कसना तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद एमडीडीए लगातार अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसी क्रम में आज प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत दो स्थानों भोगपुर और हरबजवाला में अवैध निर्माणों को सील कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर नियम विरूध अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम हो रहा है। कोई भी व्यक्ति चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो अगर अवैध कब्जों, निर्माण, प्लाटिंग या नियम विरूध कार्य करने में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील है कि ऐसे निर्माणों में न फंसे और न ही किसी को प्रोत्साहित करें।

ये भी पढ़ें:  चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

आज की कार्रवाई इस प्रकार रही…
थानो भोगपुर :- सानिका व विशाल द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को सहायक अभियंता प्रमोद मेहरा, अवर अभियंता दीपक नौटियाल और सुपरवाइजर की मौजूदगी में सील किया गया।

मेहुवाला हरबजवाला (आसन नदी के निकट) :- केदार सिंह चौहान द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेश पर सहायक अभियंता विजय सिंह रावत, अवर अभियंता जितेंद्र सिंह और सुपरवाइजर की टीम ने सील किया।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार

एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और प्राधिकरण क्षेत्र में कहीं भी अवैध निर्माण पाया गया तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *