जिलाधिकारी सविन बंसल तहसील कालसी में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान संज्ञान में आया था मामला. कार्यक्रम आयोजित किया गया था, तहसील कालसी के नागाथात क्षेत्र में एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं होने से आम जनमानस को बहुत असुविधा होती है. जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का दिया था आश्वासन. डीएम के प्रयासों से क्षेत्र वासियों को अब मिलेगी मोबाइल यूनिट से चिकित्सा सुविधा हंस फाउंडेशन से जिला प्रशासन ने अनुबंध किया, जिसके फलस्वरुप क्षेत्रवासियों को चिकित्सा सुविधा मिल रही है.

ये भी पढ़ें:  त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर खरे नहीं उतरे

इस संबंध में तहसील कालसी के नागाथात क्षेत्र के 10 गांव में हंस फाउंडेशन द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) के माध्यम से चिकित्सा सुविधाएं शुरु करवाई गयी है जिससे इस क्षेत्र के लोगों को गाँव में ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके

MMU रोस्टर के अनुसार प्रति माह 02 बार प्रत्येक गाँव में उपलब्ध होगी

ये भी पढ़ें:  एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील

1-दिनांक 01 एवं 13 को ग्राम बिसोई, विकासखंड कलसी।
2-दिनांक 01 एवं 13 को ग्राम नागथात, विकासखंड कलसी।
3-दिनांक 05 एवं 17 को ग्राम जैनदौ, विकासखंड कलसी।
4-दिनांक 05 एवं 17 को ग्राम बैराटखाई, विकासखंड कलसी।
5-दिनांक 07 एवं 19 को ग्राम गड़ोल, विकासखंड कलसी।
6-दिनांक 07 एवं 19 को ग्राम रामपुर, विकासखंड कलसी।
7-दिनांक 08 एवं 20 को ग्राम थलीन, विकासखंड कलसी।
8-दिनांक 08 एवं 20 को ग्राम बड़ेथ, विकासखंड कलसी।
9-दिनांक 11 एवं 23 को ग्राम क्वासा, विकासखंड कलसी।
10-दिनांक 11 एवं 23 को ग्राम रखताड़, विकासखंड कलसी।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

इस क्षेत्र के बाकी गावों में भी MMU सुविधा जल्द प्रारंभ की जायेगी|,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *