राजकीय दून चिकित्सालय में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए ऑक्यूपेशनल एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर की शुरुआत की गई है इस पहल का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक और व्यवहारिक विकास को सशक्त बनाना है प्राचार्य डॉ. गीता जैन के नेतृत्व में शुरू किए गए इस केंद्र में ऑक्यूपेशनल थेरापिस्ट डॉ. श्रद्धा बच्चों को उनकी क्षमताओं और जरूरतों के अनुसार थेरापी प्रदान करेंगी। पीडियाट्रिक विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार के मार्गदर्शन में केंद्र की सेवाओं का संचालन किया जाएगा केंद्र में प्रत्येक बच्चे के लिए

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु तैयारियां तेज, सीडीओ ने विभागों को दिए समन्वय के निर्देश

व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार की जाएगी, जिससे मोटर स्किल्स, सीखने की क्षमता, संवेदी संतुलन और दैनिक जीवन के कार्यों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल सके। साथ ही अभिभावकों को विशेषज्ञ परामर्श भी दिया जाएगा, ताकि वे घर पर बच्चों के विकास में सहयोग कर सकें चिकित्सालय प्रशासन का कहना है कि यह पहल न केवल बाल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगी, बल्कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों और उनके परिवारों के लिए भरोसेमंद उपचार केंद्र के रूप में कार्य करेगी

ये भी पढ़ें:  कालसी की महिलाओं ने बदली अपनी तकदीर, सरसों तेल यूनिट बनी आत्मनिर्भरता की नई पहचान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *