भारी संख्या में पर्यटकों के देहरादून आगमन के दृष्टिगत चप्पे – चप्पे पर मुस्तैद दून पुलिस

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस व्यवस्था को देख आमजन ने भी किया एसएसपी दून का धन्यवाद नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेने आज दिनांक: 31-12-2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नगर के विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा काफी संख्या में बाहरी प्रदेशो से पर्यटकों के देहरादून आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गये।

ये भी पढ़ें:  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ से दून में जनसमस्याओं के निस्तारण को मिली रफ्तार, 44,735 लोगों ने लिया भाग

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटो पर जाकर नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए अच्छी डयूटी करने वाले पुलिस कर्मियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही बाहरी प्रदेशों से आने वाले पर्यटकों के साथ अपने व्यवहार को सौम्य रखने तथा जश्न की आड़ में हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के संबंध में अधीनस्थों को निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें:  आधी रात को छात्रों के बीच पहुंचा PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा, पेपर माफिया पर होगा निर्णायक प्रहार

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आम जन को असुविधा से बचाने के लिए पुलिस द्वारा की गई व्यवस्था की आम जन द्वारा सराहना करते हुए एसएसपी देहरादून को धन्यवाद दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *