एकता विहार, देहरादून स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन आंदोलन के 69वें दिन उत्तराखण्ड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पहुंचकर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट संघ उत्तराखण्ड की न्यायोचित मांगों का समर्थन करते हुए अपना समर्थन पत्र सौंपा।

इस अवसर पर ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि वे भी लंबे समय से आईपीएचएस मानकों के अनुसार पदों के सृजन तथा वर्षवार मेरिट के आधार पर नियमित भर्ती की मांग सरकार से करते आ रहे हैं, लेकिन आज तक सरकार द्वारा इस संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में उनकी सेवा नियमावली में संशोधन करते हुए डिग्री धारकों को सम्मिलित किया गया, किंतु मूल शैक्षणिक अर्हता डिप्लोमा को सेवा नियमावली से हटा दिया गया। जबकि सरकार वर्तमान में डिग्री एवं डिप्लोमा दोनों का पंजीकरण कर रही है। ऐसे में डिप्लोमा धारकों के साथ अन्याय हो रहा है, जिसे शीघ्र समाप्त किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू फिर लौटेगी

ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन ने 31 जुलाई को मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट संघ द्वारा आयोजित आक्रोश रैली एवं मुख्यमंत्री आवास कूच को भी अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की तथा अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का आश्वासन दिया।

मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट संघ उत्तराखण्ड के प्रदेश महासचिव मयंक राणा ने प्रदेश के समस्त लैब तकनीशियनों एवं एलाइड हेल्थ साइंसेज के अंतर्गत आने वाले सभी संवर्गों से 31 जुलाई की आक्रोश रैली एवं मुख्यमंत्री आवास कूच में अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होकर अपने अधिकारों की आवाज को बुलंद करने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें:  पुर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट,का निधन

इस अवसर पर उत्तराखण्ड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष प्रदीप कुमार, सचिव आनंद देव, कोषाध्यक्ष गौरव भट्ट, सहसचिव प्रियंका पंवार, अंकुश रमोला, प्रदीप कोठियाल, नितेश व्यास सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

वहीं मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट संघ उत्तराखण्ड की ओर से अध्यक्ष आशीष चंद्र, प्रदेश महासचिव मयंक राणा, उपाध्यक्ष रणवीर बिष्ट, हेमंत नौटियाल, नवनीत थपलियाल, कुलभूषण, रजत नौटियाल, मुकेश सजवान, शैलेन्द्र, अनूप रावत, विपिन चंद्र, शरद पाल सहित बड़ी संख्या में बेरोजगार डिग्रीधारी मेडिकल लैब तकनीशियन उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *