प्रयागराज महाकुंभ के अमृत स्नान पर्व बसंत पंचमी पर संगम में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए करोड़ों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

प्रयागराज के सबसे महत्वपूर्ण स्नान घाट, संगम नोज, पर एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस के जवान वाटर रेस्क्यू उपकरणों के साथ ड्यूटी पर तैनात रहे। इस दौरान संगम नोज पर पहुंचे एसडीआरएफ के सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी ने जवानों को ड्यूटी से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं मॉनिटरिंग करते हुए जवानों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

इस मौके पर सेनानायक ने कहा कि संगम क्षेत्र में अखाड़ों के साथ-साथ आम श्रद्धालुओं के स्नान के लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसके लिए एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि अमृत स्नान के दौरान टीम द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर कदम पर निगरानी रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर श्रद्धालुओं की मदद की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  अधिवक्ता सुनीता प्रकाश ने वार्ड 18 में लगाया एसआईआर निःशुल्क फोटो शिविर

सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी ने कुम्भ मेले के दौरान कठिन और लंबी अवधि से ड्यूटी कर रहे जवानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *