कीर्तिनगर के तहसीलदार प्रदीप कंडारी ने बताया कि मृतकों की पहचान 70 वर्षीय दर्शन सिंह असवाल पुत्र हरि सिंह, 70 वर्षीय धर्म सिंह असवाल पुत्र पीतांबर सिंह, 65 वर्षीय कर्ण सिंह पंवार पुत्र राम सिंह और 60 वर्षीय राजेंद्र सिंह पंवार पुत्र जीत सिंह पंवार निवासी मालगड्डी गांव के रूप में हुई है. चारों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं. ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में बड़ा हादसा हुआ. कार हादसे में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पिता समेत चार लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. सभी मृतक मालगड्डी गांव के निवासी थे और बडियारगढ़ से अपने गांव लौट रहे थेटिहरी जिले के कीर्तिनगर विकासखंड अंतर्गत बढ़ियारगढ़ क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार शाम लगभग 6 बजे का है. कार में चालक समेत कुल चार लोग सवार थे. तीव्र और सकरे मोड़ पर वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे कार लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन को अवगत कराया, जिसके बाद तहसील प्रशासन कीर्तिनगर और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों शवों को खाई से निकालकर बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया

ये भी पढ़ें:  जानबूझकर व्यस्ततम मार्ग पर तेज गति से बाइक चलाकर, मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर मृत्यु कारित करने पर, गैर इरादतन हत्या के अपराध मे अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *