सुर झन्कार कल्चरल सोसायटी एवं रिद्धि फाउंडेशन की ओर से नई दिल्ली में रविवार को इंडिया इस्लामिक ऑडोटोरियम में नारी शक्ति सम्मान 2024 समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नारी शक्ति को नमन करते हुए दुनिया के लिए मिसाल बनी पिंकी बिष्ट को सम्मानित किया गया यह आयोजन उन महिलाओं के संघर्ष और सफलता की कहानी है जिन्होंने समाज में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाया है। नारी शक्ति सम्मान के बारे में जानकारी देते हुए पिंकी बिष्ट ने बताया कि इस सम्मान के लिए भारत से करीब 150 आवेदन किए गए। इनमें से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 25 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही संस्था की ओर से कि जा रहे है महिला सशक्तिकरण के कामों के बारे में जानकारी साझा की। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से चुनी गई महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। इनमें गायन, साहित्य, संगीत और समाज सेवा जैसे विविध क्षेत्रों की हस्तियां शामिल रहीं। इस आयोजन में सम्मानित महिलाओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक सम्मानित महिला ने अपने जीवन के संघर्षों और उपलब्धियों को साझा किया और समाज में बदलाव लाने की प्रेरणा दी।

ये भी पढ़ें:  ओ०एन०जी०सी ने निगम को दिए तीन इलेक्ट्रॉनिक लोडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *