आज दिनांक 29/07/2026 को जनपद में नियुक्त उप निरीक्षक कुन्दन राम के उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। पिपिंग सेरेमनी के दौरान एसएसपी देहरादून श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा पदोन्नत उप निरीक्षक को निरीक्षक के पद के अलंकरण से अलंकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:  मायापुर–पीपलकोटी टनल हादसा: एक लापता श्रमिक का शव बरामद, दो की तलाश जारी

इस अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा निरीक्षक कुन्दन राम पदोन्नति पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, साथ ही उनके द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी लगन, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *