उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नही ले रहे। अब एक दुखद खबर पौड़ी गढ़वाल जिले से आ रही है। यहां एक ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक ही गांव के दो लोगों की मौत हुई है।

Alto car fell into ditch in Pauri Garhwal

ये भी पढ़ें:  पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 हाथीबड़कला के कक्षा 10वीं के छात्रों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है

यह हादसा संगलाकोटी-जयखाल मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि मरड़ा गांव के रहने वाले धीरज सिंह कार से संगलाकोटी से अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ कार में उन्हीं के गांव के रहने वाले मेहरबान सिंह भी मौजूद थे। इस बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की ही मौके पर मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय संविधान के निर्माता एवं ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया

गांव में पसरा मातम

हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी और पुलिस ने दोनों के शवों को खाई से बाहर निकाला। दोनों ही एक ही गांव के रहने वाले थे। इस हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed