आज देहरादून के महापौर एवं नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून द्वारा कार्गी स्थित निर्माणाधीन मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रासा कंपनी द्वारा ट्रांसफर स्टेशन की कार्यप्रणाली का ट्रायल प्रस्तुत किया गया।

महापौर एवं नगर आयुक्त ने कंपनी को निर्देशित किया कि कार्य को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्ध ढंग से 05 दिवस के भीतर ट्रांसफर स्टेशन को पूर्णरूप से सुचारू किया जाये ।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न

इस अवसर पर पार्षद रमेश गौड,महिपाल धीमान ,उप नगर आयुक्त गोपाल राम बेनीवाल, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना, सहायक नगर आयुक्त राजबीर सिंह चौहान एवं संबंधित वार्ड पार्षद भी उपस्थित रहे।

नगर निगम देहरादून नागरिकों को बेहतर सफाई एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयासरत है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *