देर रात्रि पुलिस चौकी डाकपत्थर द्वारा एसडीआरएफ टीम की सूचना दी गई कि ढालीपुर बैराज में एक शव दिखाई दे रहा है जिसे निकालने हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट डाकपत्थर से अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

ये भी पढ़ें:  एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध चलाया जागरुकता अभियान

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत करते हुए ढालीपुर बैराज से एक अज्ञात महिला का शव बरामद कर शिनाख्त हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *