एक स्थानीय कॉलर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कालसी में दुर्गा मंदिर के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट डाकपत्थर से एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

ये भी पढ़ें:  राजकीय शिशु सदन केदारपुरम, की दिवंगत संविदा कार्मिक की पुत्री को 25 हजार आर्थिक सहायता

उक्त वाहन टैक्सी डिजायर (PB 01D 5710) जिसमें कुल तीन व्यक्ति सवार थे के ब्रेक फेल हो जाने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई थी।

उक्त घटना में दो व्यक्तियों को सकुशल गाड़ी से बाहर निकाल लिया गया था परन्तु एक महिला जिसका पैर फ्रेक्चर हो गया था, गाड़ी के अंदर ही फंसी हुई थी। SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त महिला को गाड़ी से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू टीम द्वारा तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के उपरांत अग्रिम उपचार हेतु तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया।

ये भी पढ़ें:  अब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर सेटर के बच्चे

घायलों का विवरण-
1- गुरेंद्र सिंह s/o मनेंद्र सिंह उम्र 40 वर्ष
ग्राम- तिरफान थाना साराड, पंजाब।
2- अनिता अग्रवाल w/ o विजय अग्रवाल उम्र -53 r/o 13/37, शक्ति नगर, दिल्ली।
3-विजय अग्रवाल s/o महेंद्र कुमार अग्रवाल उम्र- 55, शक्ति नगर, दिल्ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *