सोनप्रयाग पोस्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम 19:35 बजे सूचना मिली कि सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच भूस्खलन-प्रभावित क्षेत्र में लगतार पत्थर गिरने के कारण कुछ लोग फंसे हुए हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, एसडीआरएफ की टीम तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हुई।

उप निरीक्षक अशीष डिमरी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुँचने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने मलबे से 03 घायलों को सुरक्षित निकाल लिया। इसके साथ ही, एक शव भी बरामद किया गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें:  जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल; गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार,

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लगातार पत्थर गिरने की वजह से चुनौतीपूर्ण हालात बने हुए हैं, लेकिन एसडीआरएफ की टीम पूरी मुस्तैदी से अपना कार्य कर रही है। मौके पर स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम भी मौजूद है, और सभी मिलकर रेस्क्यू कार्य को जारी रखे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *